राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से आठ महीने में ही दिया इस्तीफा, अब यह अर्थशास्त्री संभालेंगे कमान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से आठ महीने में ही दिया इस्तीफा, अब यह अर्थशास्त्री संभालेंगे कमान

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आठ महीने से पहले ही शुक्रवार देर शाम अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। ‌ फिलहाल उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, अभी स्पष्ट नहीं किया है। बता दें कि साल 2021 में 1 सितंबर को अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफे के बाद राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। अब वरिष्ठ अर्थशास्त्री सुमन बेरी कुमार नए नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। ‌बता दें कि योजना आयोग का गठन साल 1950 में किया गया था। योजना आयोग के पहले अध्यक्ष प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। मोदी सरकार ने साल 2014 में योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया था। ‌अरविंद पनगढ़िया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बनाए गए थे। ‌ उसके बाद पिछले साल राजीव कुमार को नीति आयोग की कमान सौंपी गई थी। इस आयोग के अध्यक्ष सदैव प्रधानमंत्री होते हैं। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त की जाती है। नीति आयोग का मुख्य काम देश में नीति निर्धारण करना है। 

Related posts

Himachal Pradesh Shimla : शिमला में प्रॉपर्टी टैक्स में 4 फीसदी की गई बढ़ोतरी, अब लोगों पर ज्यादा पड़ेगा बोझ, भाजपा ने किया विरोध

admin

कारगिल के 24 साल: आज पूरा देश विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को दे रहा श्रद्धांजलि

admin

Gujarat, Himachal, Delhi MCD elections Shocking polls results : सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे: विभिन्न चुनावी एजेंसियों और चैनलों के एग्जिट पोल्स ने हिमाचल-गुजरात और दिल्ली एमसीडी के बताए नतीजे, देखें किस राज्य में कौन सी पार्टी की बन रही सरकार, देखें एक नजर

admin

Leave a Comment