उत्तराखंड में सात आईएएस के किए गए ट्रांसफर, 3 जिलों के डीएम बदले गए, देखें शासनादेश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सात आईएएस के किए गए ट्रांसफर, 3 जिलों के डीएम बदले गए, देखें शासनादेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम को 7 आईएएस और दो पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। उत्तराखंड की कमान संभालने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री धामी ने बड़े पैमाने पर ब्यूरोक्रेट्स को इधर-उधर किया है। ‌इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें तीन जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। नैनीताल के जिलाधिकारी धिराज गर्ब्याल का कद बढ़ाते हुए उनको कुमाऊं मंडल विकास निगम का एमडी बना दिया गया है। वहीं मनुज गोयल को देहरादून का नगर आयुक्त बनाया गया। इसके अलावा उत्तरकाशी के डीएम मयूर दीक्षित को रुद्रप्रयाग का डीएम, अभिषेक रूहेला को देहरादून के नगर आयुक्त से उत्तरकाशी का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि अपर सचिव रंजना को परिवहन निगम के एमडी के पद से हटा दिया गया है।अपर सचिव रंजना को परिवहन निगम से हटाकर राज्य के उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के पीडी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विनीत तोमर को चंपावत के डीएम से हटा के परिवहन निगम में नई जिम्मेदारी दी गई है। उनको अब परिवहन का नया एमडी बनाया गया है। वहीं पीसीएस अफसरों में हेमंत कुमार वर्मा को चमोली के एडीएम पद से हटा दिया गया है। हेमंत कुमार वर्मा को अब चंपावत के नए एडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। शिव चरण द्विवेदी को चंपावत के एडीएम से हटाकर चमोली का एडीएम बनाया गया है।

Related posts

उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी कल कैबिनेट बैठक में खेल नीति को देंगे हरी झंडी

admin

Uttarakhand धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.11 लाख करोड़ का बजट मंजूर, 28 प्रस्तावों पर लगी मुहर

admin

रोपवे अचानक बंद होने से स्कूली बच्चे हवा में फंसे रहे

admin

Leave a Comment