Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति कोविंद 28 नवंबर को आएंगे हरिद्वार

इसी महीने के आखिर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद धर्म नगरी हरिद्वार की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। यहां पर राष्ट्रपति दो विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। राष्ट्रपति कोविंद 28 और 29 नवंबर को हरिद्वार आएंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन 28 नवंबर को राष्ट्रपति कोविंद पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और 29 नवंबर को शांतिकुंज देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति के हरिद्वार में दो दिवसीय दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने आज से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Leave a Comment