(SCO MEETING) : शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में भाग लेने पीएम मोदी समरकंद पहुंचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

(SCO MEETING) : शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में भाग लेने पीएम मोदी समरकंद पहुंचे

पीएम मोदी राजधानी दिल्ली से गुरुवार शाम करीब 6:40 से विशेष विमान से उज्बेकिस्तान के समरकंद के लिए रवाना हुए। ‌ यहां दो दिवसीय शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन, यानी SCO की बैठक शुरू हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार रात 9 बजकर 46 मिनट पर समरकंद पहुंच गए। इस कार्यक्रम में 8 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी शिरकत करेंगे। हालांकि, PM मोदी, शी जिनपिंग और शाहबाज शरीफ की मुलाकात पर सस्पेंस है। इस बार यह समिट उज्बेकिस्तान के समरकंद हो रहा है। शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक आज से शुरू हो गई है।‌‌ प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन कल यानी 16 सितंबर को होगा।

Related posts

आग ने 42 मंजिल गगनचुंबी इमारत को जलाकर राख कर दिया, आसमान पर छाया धुंए का गुबार, देखें वीडियो

admin

कुत्ते को बचाने के लिए तीनों बहादुर बच्चे खूंखार अजगर से “भिड़” गए, लाखों लोगों ने की प्रशंसा, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

admin

Goodbye 2022 : न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में नया साल का हुआ आगाज, रोशनी से नहाया ऑकलैंड-सिडनी, भारत में 2023 का स्वागत करने के लिए मनाली-शिमला, मसूरी, नैनीताल और कश्मीर में लोगों का उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो और तस्वीरें

admin

Leave a Comment