Goodbye 2022 : न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में नया साल का हुआ आगाज, रोशनी से नहाया ऑकलैंड-सिडनी, भारत में 2023 का स्वागत करने के लिए मनाली-शिमला, मसूरी, नैनीताल और कश्मीर में लोगों का उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो और तस्वीरें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

Goodbye 2022 : न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में नया साल का हुआ आगाज, रोशनी से नहाया ऑकलैंड-सिडनी, भारत में 2023 का स्वागत करने के लिए मनाली-शिमला, मसूरी, नैनीताल और कश्मीर में लोगों का उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो और तस्वीरें

यहां देखें वीडियो 👇




कुछ देर बाद ही साल 2022 हमेशा के लिए विदा हो जाएगा। नया साल 2023 का स्वागत करने के लिए भारत के साथ पूरी दुनिया इंतजार कर रही है। हालांकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में साल 2023 का आगमन हो चुका है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आज दुनिया के नए साल (2023) का पहला जश्न देखने को मिला। ये नए साल को सेलिब्रेट करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख शहर है। इस दौरान ऑकलैंड के सबसे फेमस स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटों से सजाया गया है। ऑकलैंड नए साल की पूर्व संध्या समारोह के दौरान स्काईटॉवर से आतिशबाजी भी कि गई। न्यूजीलैंड का ऑकलैंड दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में स्थित एक प्रमुख शहर है। दरअसल, नया दिन दुनिया के पूर्वी हिस्से से शुरू होता है। इसलिए दिन की शुरुआत यहां पर पहले होती है। न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में नया साल का लोगों ने जश्न मनाया। यहां पर स्थित हर्बर ब्रिज पर शानदार आतिशबाजी से लोगों का मन मोह लिया। सिडनी में नया साल मनाने के लिए लाखों की संख्या में लोग जमा हुए। भारत में भी जब शनिवार रात घड़ी की सुइयां 12:00 बजाएंगी तब साल 2022 का समापन हो जाएगा। इस पल को देखने के लिए पूरे देशवासियों को इंतजार भी है। गोवा से लेकर कश्मीर तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। ऐसे ही देव भूमि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली और शिमला में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। कड़ाके की सर्दी में उत्तराखंड के मसूरी नैनीताल मैं भी नए साल का स्वागत करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा है। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर भी हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं।

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नया साल का आगाज हुआ ।
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के हर्बर ब्रिज पर नए साल का जश्न




ऐसे ही राजधानी दिल्ली में तेज सर्दी पड़ रही है उसके बावजूद लोग नया साल का स्वागत करने के लिए सड़कों पर निकले हुए हैं। उत्तराखंड के मसूरी, धनोल्टी, ओली से लेकर नैनीताल और हिमाचल के शिमला से लेकर मनाली तक पर्यटकों से फुल हैं। भीड़ बढ़ने के कारण इन इलाकों में लोगों को ट्रैफिक की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। हिमाचल के मनाली से कुछ फोटो वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें कारों की लंबी लाइन देख सकते हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहाड़ी इलाकों में पहुंचने से भले ही ट्रैफिक बढ़ गया हो, लेकिन दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में नए साल का जश्न मनाने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। नए साल पर अच्छा कारोबार होता था, लेकिन इस बार और अच्छा हो रहा है। उत्तराखंड के इलाकों में भी लोग बड़ी संख्या में नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे सैलानी।
नैनीताल की नैनी झील पर टूरिस्ट की भीड़।
दिल्ली के इंडिया गेट पर नए साल का स्वागत करने पहुंचे लोग।
हिमाचल के शिमला में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे लोग।
उत्तराखंड के मसूरी में पर्यटकों की उमड़ी भीड़




ऐसे ही धरती का स्वर्ग कश्मीर में भी नया साल मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। राजस्थान के जैसलमेर उदयपुर और जयपुर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मथुरा में भी नया साल को लेकर लोगों की में भारी उत्साह छाया हुआ है। कुछ देर बाद ही 2022 हमेशा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा लेकिन हमने इस साल राजनीति और संगीत से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियों को खो दिया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को अपनी अंतिम सांसें लीं। देशभर में उनके निधन से शोक की लहर रही। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया । ऐसे ही संगीत बॉलीवुड के गीतकार संगीतकार और सिंगर बप्पी लहरी भी हमसे बिछड़ गए। विश्व प्रसिद्ध संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। बॉलीवुड सिंगर केके का कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया। देश के कॉमेडी किंग माने जाने वाले राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को साल 2022 में अलविदा कह दिया था। देश के जानी-मानी स्कूटर की कंपनी बजाज ग्रुप के चेयरमैन राहुल बजाज ने भी इसी साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 12 फरवरी को राहुल बजाज ने आखिरी सांस ली। ऐसे ही शेयर मार्केट के बुल किंग राकेश झुनझुनवाला ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं फुटबॉल जगत से 2 महानतम प्लेयर डियागो माराडोना और पेले ने भी इस साल अंतिम सांस ली। अब देशवासी साल 2023 में नई उम्मीदों का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

Monsoon parliamentary session : संसद के मानसून सत्र का हुआ एलान, इस बार 23 दिन तक होगा कामकाज

admin

30 नवंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

UP 7 IAS Officer Transfer बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : योगी सरकार ने प्रदेश के 7 आईएएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर, 4 जिलों के DM भी बदले गए

admin

Leave a Comment