VIDEO : हिमाचल में नया साल का जश्न मनाने के लिए शिमला में उमड़ा हुजूम, सीएम सुखविंदर सिंह पैदल चलकर माल रोड और रिज मैदान पहुंचे, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

VIDEO : हिमाचल में नया साल का जश्न मनाने के लिए शिमला में उमड़ा हुजूम, सीएम सुखविंदर सिंह पैदल चलकर माल रोड और रिज मैदान पहुंचे, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

पूरे साल में 31 दिसंबर को देवभूमि हिमाचल प्रदेश सबसे अधिक भीड़ रहती है। अन्य प्रदेशों से यहां पर पिछले काफी वर्षों से नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। कोरोना वायरस की वजह से 2 साल बाद इस बार हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की भारी भीड़ है। इन दिनों हिमाचल के शिमला कुल्लू मनाली धर्मशाला आदि स्थानों पर सभी होटल, रेस्टोरेंट्स लॉज और धर्मशालाएं पूरी तरह से हाउसफुल हैं। मनाली शिमला में तो कई दिनों से पुलिस प्रशासन को भीड़ को संभालने के लिए कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ रही है। हाईवे पर गाड़ियों की वजह से कई दिन घंटों तक जाम भी लगा। ऐसे ही राजधानी शिमला में नया साल का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ा हुआ है। शिमला में नया साल का सबसे बड़ा जश्न रिज मैदान में आयोजित होता रहा है। ‌ शनिवार देर शाम भी रिज मैदान में हजारों की संख्या में पर्यटकों का हुजूम उमड़ आया। मैदान में साल 2023 का स्वागत करने के लिए जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है। शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रिज मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सचिवालय से पैदल ही निकले। रिज और मालरोड पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के बाद में पैदल ही सचिवालय की ओर निकले। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और प्रसिद्ध माल रोड पर पर्यटकों की भीड़ जुटी रही, लेकिन शाम ढलते ही माल रोड और रीज पर पर पर्यटकों का काफी हुजूम उमड़ पड़ा। पर्यटकों के जश्न में कोई शरारती तत्व खलल ना डाले, इसलिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रखा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेशवासियों को नववर्ष-2023 की शुभकामनाएं दी हैं। ऐसे ही कुल्लू मनाली उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी नैनीताल आदि स्थानों पर ही नया साल का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

Related posts

पापुआ न्यू गिनी के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, भारतीय मूल के लोगों से मिले

admin

Appointment New CJI DY Chandrachud: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति पर लगाई मुहर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे, अगले महीने लेंगे शपथ

admin

आज फिर पीएम मोदी ने पाकिस्तान को ललकारा, आदमपुर पहुंचे प्रधानमंत्री ने भारतीय जवानों से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया

admin

Leave a Comment