सतहरिया गांव में सर्पदंश से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सतहरिया गांव में सर्पदंश से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहरिया गांव में घर के बाहर बालक को सांप के डसने से मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। ग्राम निवासी 7 वर्षीय कृष्ण कुमार गुप्त पुत्र मिथुन कुमार गुप्त प्राथमिक विद्यालय सतहरिया में कक्षा 2 का छात्र था। बीते भोर में करीब साढ़े तीन बजे बिस्तर से उठकर पेशाब करने बाहर गया था। वहीं घास उगी थीं जहां उसे सर्प ने डंस लिया । घर वाले नीद में होने के कारण समझ नहीं पाए थोड़ी देर बाद जब वह बेहोश होने लगा तब परिजन आनन फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाने लगे और रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। बालक के मौत से पूरे गांव मे सन्नाटा पसर गया ।

पंकज मणि तिवारी, जौनपुर

Related posts

Weather Update वेस्ट यूपी में फिर मौसम बदलेगा, कई जिलों में आंधी बारिश के आसार

admin

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा, पेट्रोलिंग वाहन से लेकर एंबुलेंस तक की होगी तैनाती

admin

सीएम योगी का बड़ा फैसला: अब इन वाहन सवारों को नहीं देना होगा “रोड टैक्स”

admin

Leave a Comment