(SCO MEETING) : शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में भाग लेने पीएम मोदी समरकंद पहुंचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 5, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

(SCO MEETING) : शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में भाग लेने पीएम मोदी समरकंद पहुंचे

पीएम मोदी राजधानी दिल्ली से गुरुवार शाम करीब 6:40 से विशेष विमान से उज्बेकिस्तान के समरकंद के लिए रवाना हुए। ‌ यहां दो दिवसीय शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन, यानी SCO की बैठक शुरू हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार रात 9 बजकर 46 मिनट पर समरकंद पहुंच गए। इस कार्यक्रम में 8 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी शिरकत करेंगे। हालांकि, PM मोदी, शी जिनपिंग और शाहबाज शरीफ की मुलाकात पर सस्पेंस है। इस बार यह समिट उज्बेकिस्तान के समरकंद हो रहा है। शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक आज से शुरू हो गई है।‌‌ प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन कल यानी 16 सितंबर को होगा।

Related posts

भारत-ब्रिटेन साझेदारी ग्लोबल स्टेबिलिटी और आर्थिक प्रगति का आधार : पीएम मोदी

admin

पीएम मोदी को मिला एक और ‘नया दोस्त’, अंदाज-ए-मुलाकात की तस्वीरें बनीं सुर्खियों में

admin

नेपाल में उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच विदेशी नागरिकों समेत पायलट की मौत

admin

Leave a Comment