धर्मेंद्र मिश्र को सपा युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों ने हर्ष जताया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

धर्मेंद्र मिश्र को सपा युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों ने हर्ष जताया



जौनपुर । जिले के प्रखर अधिवक्ता और ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचान बनाने वाले समाजवादी छात्र सभा और समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र को समाजवादी पार्टी ने विश्वास जताते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई। समाजवादी पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर युवा नेता धर्मेंद्र मिश्र के क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया है। सभी पदाधिकारी, विधायक सांसद सहित अन्य सदस्यों क्षेत्रवासियों ने बधाई संदेश उनके आवास पर एवं मोबाइल फोन के माध्यम से दी। बता दें कि धर्मेंद्र मिश्र समाजवादी पार्टी से काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र ने कहा कि जिस प्रकार एक ब्राह्मण समाज में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिम्मेदारी दिया गया है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करूंगा ।‌‌ धर्मेंद्र मिश्र ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। ‌

–पंकज मणि तिवारी की रिपोर्ट

Related posts

पीएम मोदी के तंज कसने के बाद अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप

admin

UP 14 IAS officer transfer यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : सीएम योगी ने 14 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, कई जिलों के डीएम भी बदले गए, यहां मिली नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

admin

यूपी में एक और भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा, सपा में जाने की अटकलें

admin

Leave a Comment