Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में एक और भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा, सपा में जाने की अटकलें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के विधायकों का इस्तीफा देने का दौर जारी है। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ तीन और भाजपा विधायकों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद बुधवार को योगी सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी इस्तीफा दे दिया था। आज एक और भाजपा विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। इनका नाम है मुकेश वर्मा और यह शिकोहाबाद से साल 2017 में भाजपा के विधायक बने थे। विधायक मुकेश वर्मा ने कहा है कि मेरे नेता स्वामी प्रसाद मौर्या हैं। पार्टी में दलितों अल्पसंख्यकों को तवज्जों नहीं मिली, इसलिए वे इस्तीफा दे रहे हैं। बता दें कि मुकेश वर्मा के सपा में जाने की अटकलें हैं।

Leave a Comment