Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन

‘बुलेट पेन’ ने मचाई धूम, युवा कलाकारों ने एक्टिंग का बिखेरा जलवा, दर्शकों ने की प्रशंसा


ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज की रिलीज हुई फिल्म ‘बुलेट पेन’ की दर्शक खूब प्रशंसा कर रहे हैं। इस फिल्म में बिहार के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है। अगर हम बात करें बॉलीवुड की तो बिहार के कलाकारों का डंका बजता रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज वाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत और पंकज पांडे समेत कई कलाकारों ने बिहार का नाम रोशन किया है। अब इसी कड़ी में बिहार के युवा कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से पूरे देश में धूम मचा दी है। बता दें कि बिहार के कलाकारों से सजी सत्य घटना पर आधारित वेब सीरीज ‘बुलेट पेन’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लयेर पर रिलीज होते ही धूम मचा दी है। अब तक इस सीरीज के मात्र 6 एपिसोड ही रिलीज किए गए हैं, फिर भी यह लोगों में खूब पसंद की जा रही है, दर्शकों को आगे के एपिसोड का इंतजार भी है। बिहारी कलाकारों के काम की हो रही तारीफ सीरीज के निर्देशक रितेश एस कुमार ने बताया कि ‘बुलेट पेन’ एक बिहारी लड़के अभय यादव की कहानी है। अभय सिस्टम की नाकामी के कारण धोखा खाता है और उससे तंग आकर बंदूक उठा लेता है। इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें बिहार को ज्यादा से ज्यादा दिखाया गया है। ‘बुलेट पेन’ को बिहार के लोग तो खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही देश भर में इस सीरीज को देखा जा रहा है। इस सीरीज के निर्माता, लीड हीरो, हीरोइन और टेक्नीशियन बिहारी हैं, जिसका असर इसमें साफ नजर आ रहा है। इसलिए यह एक बेहतरीन वेब सीरीज साबित हो रही है, जिसे आप भी एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

Leave a Comment