Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने चला नया सियासी संकल्प ट्रेंड


यूपी में सत्ता पाने के लिए संघर्ष कर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज एक और नया राजनीति में ट्रेंड चला । आज दोपहर अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अखिलेश यादव ने लखनऊ में अपने पार्टी के कार्यकर्ता और किसानों के साथ अन्न संकल्प लिया। इस दौरान ‘अखिलेश यादव ने कुछ किसान साथियों के साथ मुट्ठी में गेहूं और चावल लेकर इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने का संकल्प लिया’। सपा प्रमुख अखिलेश के इस संकल्प के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश पर निशाना साधा। स्वतंत्र देव सिंह ने अपने स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ‘हाथ में ‘गन’ लेकर घूमने वाले आज हाथ में ‘अन्न’ लेकर किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रहे है, इनके सपा शासन में हमारे किसान भाई रात को अपने खेत पर जाने से भी घबराते थे।

Leave a Comment