Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के तंज कसने के बाद अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के साथ बसपा ने अपनी चुनावी रैलियों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। नेताओं के एक दूसरे पर जोरदार तरीके से जुबानी हमले किए जा रहे हैं। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जानता पार्टी को झूठे वादों की महारथी करार देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित हार से डरी बीजेपी बौखला गई है। अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि बीजेपी सरकार विज्ञापन में नंबर वन और शासन में शून्य है। उसे झूठे वादों में महारत हासिल है। मगर अब जनता सच्चाई से भलीभांति परिचित हो गई है। अखिलेश ने कहा कि जनता को बीजेपी और समाजवादी सरकारों के बीच फर्क भी मालूम है। यादव ने कहा कि 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के आक्रोश और अपनी हार से डरी बीजेपी में बौखलाहट की स्थिति हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर कानून-व्यवस्था को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।‌‌ सच्चाई यह है कि बीजेपी के राज में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है, प्रशासन पूरी तरह पंगु है, महिलाएं असुरक्षित हैं। बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गोरखपुर दौरे पर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा था।

Leave a Comment