Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

12 दिसंबर को होने वाली बिहार एसआई की परीक्षा के लिए आयोग ने जारी किए प्रवेश पत्र

बिहार सब इंस्पेक्टर (एसआई) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सेलेक्‍शन कमीशन ने सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड सुबह 11 बजे जारी किए गए हैं। जो उम्‍मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर विजिट कर फौरन अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। बता दें कि बिहार साल 2021 की सब इंस्पेक्टर परीक्षा 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जो उम्‍मीदवार प्रीलिम्‍स एग्‍जाम क्‍वालिफाई करेंगे, वे आगे की भर्ती प्रक्रिया का हिस्‍सा बन सकेंगे। इस भर्ती के माध्‍यम से सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट पदों पर भर्ती की जानी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन 1900 से अधिक एसआई और 200 से अधिक सार्जेंट पदों पर भर्ती के लिए किया जाएगा।

Leave a Comment