विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा


विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली स्थित अपने पीएम आवास पर आज सिंदूर का पौधा लगाया। इस पौधे को लेकर उन्होंने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे  पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा है,1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। इस कदम को हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के प्रति भी एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वैश्विक जलवायु की सुरक्षा के लिए हर देश को स्वार्थ से ऊपर उठना होगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना इस साल के विश्व पर्यावरण दिवस का विषय है और भारत पिछले चार-पांच सालों से इस पर लगातार काम कर रहा है।
मोदी ने कहा कि मिशन लाइफ, जो संसाधनों के सोच-समझकर इस्तेमाल करने के लिए कहता है, दुनिया भर में एक जन आंदोलन बन रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों ने अपने जीवन में कम करो, दोबारा इस्तेमाल करो और रीसाइकिल करो के मंत्र को अपनाया है।

Related posts

VIDEO Helicopter Crash : उड़ान के दौरान पुलिस का हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा, देखें वीडियो

admin

ओमिक्रोन ने और बढ़ाई राजधानी दिल्ली में पाबंदियां, सप्ताह में 2 दिन घरों में रहना होगा

admin

King cobra snake बेडरूम में सो रहे उत्तराखंड के युवक के पैरों में लिपटा 10 फुट का लंबा किंग कोबरा, युवक बिना डरे फन फैलाए सांप की लेने लगा सेल्फी, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

admin

Leave a Comment