Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

ओमिक्रोन ने और बढ़ाई राजधानी दिल्ली में पाबंदियां, सप्ताह में 2 दिन घरों में रहना होगा

पहले ही राजधानी दिल्ली में उम्मीद की जा रही थी कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियां लगाई जाएंगी। ‌ दिल्ली सरकार ने अब फैसला किया है कि नाइट कर्फ्यू के अलावा वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया जाएगा। यानी अब दिल्ली में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डीडीएमए की बुलाई गई बैठक के बाद मंगलवार को इस महत्वपूर्ण फैसले का एलान किया। मनीष सिसोदिया ने लोगों से अपील की है कि अगर बहुत जरूरी काम हो, तभी घर से बाहर निकले। आवश्यक सेवाओं के अलावा, सभी सरकारी अधिकारी घर से काम करेंगे। निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी कहा गया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली में शनिवार और ​रविवार को कर्फ्यू रहेगा। सभी सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबको दफ़्तर आने से मना किया जाएगा और ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा। प्राइवेट दफ्तर 50% क्षमता के साथ काम करेंगे।

Leave a Comment