Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

उत्तराखंड चुनाव से पहले विपक्ष कांग्रेस ने अपने थीम सॉन्ग से भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

अब चंद दिनों में ही निर्वाचन आयोग पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने जा रहा है। उससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। उत्तराखंड में विपक्ष कांग्रेस सत्ता पाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर थीम सॉन्ग का लॉन्च किया गया । जिसके शुरुआती बोल हैं ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा, उत्तराखंड में नहीं आएगी भाजपा दोबारा, तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा कैंपेन का थीम सॉन्ग लांच करने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि ये सॉन्ग परिवर्तन को इंगित करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवर्तन सत्ता के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आना चाहती है। उत्तराखंड को लेकर डबल इंजन की बात की गई थी और प्रधानमंत्री बार-बार उसका जिक्र करते थे। लेकिन तथाकथित डबल इंजन की सरकार 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बदल कर साबित कर दिया कि वो फेल हैं। 

Leave a Comment