August 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

आज फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी के यहां आयकर विभाग के छापे शुरू  

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले छापेमारी की सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों कन्नौज के दो कारोबारियों पीयूष जैन और पुष्पराज जैन के यहां इनकम टैक्स के छापे के बाद भाजपा और सपा के बीच घमासान अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज एक बार फिर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी एसीई ग्रुप के मालिक अजय चौधरी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सुबह से ही छापामार कार्रवाई कर रही है। इनकम टैक्स के अधिकारी अजय चौधरी के दिल्ली, नोएडा और आगरा समेत 40 जगहों पर छापेमारी चल रही है। यहां हम आपको बता दें कि अजय चौधरी को संजू नागर के नाम से भी जाना जाता है। वह दिल्ली एनसीआर के बड़े बिल्डर्स में से एक हैं।

Leave a Comment