Uttarakhand विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने अपने आवास पर लगाया अशोक का पौधा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने अपने आवास पर लगाया अशोक का पौधा


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।

Related posts

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4 मापी गई

admin

हल्द्वानी रैली में पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने उत्तराखंड का विकास किया कांग्रेस लूटने में लगी रही

admin

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले हफ्ते में ही रिकॉर्ड तोड़ भीड़, श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख के पार

admin

Leave a Comment