Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

King cobra snake बेडरूम में सो रहे उत्तराखंड के युवक के पैरों में लिपटा 10 फुट का लंबा किंग कोबरा, युवक बिना डरे फन फैलाए सांप की लेने लगा सेल्फी, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कमरे के अंदर एक युवक 10 फुट लंबे किंग कोबरा सांप के साथ आराम से सेल्फी ले रहा है। इंटरनेट पर बेडरूम में घुसे करीब 10 फीट लंबे कोबरा के एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए है। यह वीडियो उत्तराखंड का बताया जा रहा है। करीब 2 मिनट की लंबी वीडियो में किंग कोबरा सांप बेड पर लेटे युवक के आसपास घूमता रहता है। वीडियो के दूसरे हिस्से में वही युवक, अब अपने फोन से किंग कोबरा के साथ वीडियो और सेल्फी लेता दिख रहा है। वो कहता है । “थोड़ी देर पहले ये मेरे पैरों के पास था। सांप सामने बैठा है, फन फैलाए हुए और युवक की ओर देख रहा है ।



एक रौंगटे खड़े कर देने वाला पल, जिसे देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं। क्या यह पालतू सांप है या फिर युवक ने मौत को गले लगाने की कसम खा ली है? वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह उत्तराखंड का है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ यूज़र्स ने यह भी कहा कि यह पालतू सांप हो सकता है।

कुछ ने अनुमान लगाया कि सांप के ज़हरीले दांत निकाल दिए गए होंगे। वहीं कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि कोबरा अक्सर शर्मीले होते हैं, और बिना उकसावे के हमला नहीं करते हैं।2 मिनट और 16 सेकंड लंबी यह वीडियो क्लिप रेडिट पर शेयर की गई है, जिसे अब तक 27 हजार से अधिक अपवोट्स और दो हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। यूजर ने कैप्शन में दावा किया कि घटना उत्तराखंड की है।

Leave a Comment