VIDEO Helicopter Crash : उड़ान के दौरान पुलिस का हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा, देखें वीडियो - Daily Lok Manch
July 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

VIDEO Helicopter Crash : उड़ान के दौरान पुलिस का हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा, देखें वीडियो

विमान और हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन पहले बुधवार, 9 जुलाई को राजस्थान के चुरू में भारतीय वायुसेना का जगुआर विमान क्रैश हो गया था इस दुखद हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई। आज मलेशिया देश में एक हेलिकॉप्टर उड़ान के दौरान सीधे नदी में जा गिरा ।

 

मलेशिया (Malaysia) के जोहोर राज्य में पुलिस का एक हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) हो गया। पुलिस का हेलिकॉप्टर आपात लैंडिंग के दौरान सीधे नदी में जा गिरा। हेलिकॉप्टर नियमित सैन्य अभ्यास में शामिल था। हेलिकॉप्टर में सवार पांचों क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को जोहोर बारू के सुल्ताना अमीना अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलेशिया की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि हादसे की जांच एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो करेगा।

मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि हेलिकॉप्टर सुबह 9.51 बजे तंजुंग कुपांग पुलिस स्टेशन से उड़ान भरी थी, लेकिन चंद मिनटों में तकनीकी खराबी के कारण इसे आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। यह लैंडिंग नदी में जाकर हुई। नदी में गिरने के तुरंत बाद समुद्री पुलिस बल ने सभी पांचों क्रू मेंबर्स को बचाया और उन्हें पास के मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी जेटी पर लगाया गया। मलेशियाई नागरिक उड्डयन नियामक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर फ्रांस में निर्मित एयर बस AS355N मॉडल था। नागरिक उड्डयन ने बताया कि यह एक लाइट यूटिलिटी सिंगल रोटर हेलिकॉप्टर है। इसका प्रोडक्शन 1975 से 2016 तक हुआ था। इस हेलिकॉप्टर का उपयोग दुनियाभर में सुरक्षा बलों, प्राइवेट चार्टर और कॉर्पोरेट सेवाओं द्वारा किया जाता है। बताया जाता है कि मलेशियाई पुलिस को यह हेलिकॉप्टर 1996 में डिलीवर किया गया था। 2023 के नवंबर में इन्हें बदलने के लिए नए टेंडर बुलाए गए थे।

Related posts

Himachal cabinet meeting : हिमाचल सरकार ने लगातार तीसरे दिन की कैबिनेट बैठक, सीएम सुखविंदर ने करुणामूलक नियुक्ति नीति में संशोधन को मंजूरी समेत कई बड़े फैसलों पर लगाई मुहर

admin

28 मई, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Gazipur court Gangster Mukhtar Ansari Punishment : माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर कोर्ट ने 10 साल की सुनाई सजा, छोटे भाई अफजाल अंसारी पर भी कुछ देर में आएगा फैसला, जा सकती है सांसदी

admin

Leave a Comment