15 नवंबर को उत्तराखंड में इगास स्थानीय पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

15 नवंबर को उत्तराखंड में इगास स्थानीय पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश



पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के स्थानीय पर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) पर छुट्टी का एलान किया था। लेकिन तभी से राज्य के लोग छुट्टी किस दिन रहेगी असमंजस में थे। क्योंकि यह इगास लोक पर्व दीपावली के ठीक 11 दिन बाद पड़ता है। लेकिन इस बार ज्योतिषियों के अनुसार यह 14 और 15 नवंबर को मनाया जाएगा। 14 नवंबर को रविवार होने की वजह से वैसे ही अवकाश रहता है। लेकिन अब राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इगास पर अवकाश 15 नवंबर दिन सोमवार को रहेगा। जिसका आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। इगास पर्व 14 के साथ ही 15 नवंबर को भी मनाया जा सकता है। इस वर्ष प्रबोधनी स्मार्थ एकादशी है। जो 14 नवंबर की सुबह 6.40 बजे शुरू होकर 15 नवंबर को 12. 47 मिनट बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि इगास पर्व का मुख्य दिवस 14 नवंबर है, लेकिन एकादशी के दो दिनों तक जाने के चलते 15 नवंबर को भी मनाई जा सकती है।
दिवाली के 11 दिन बाद पहाड़ में एक ओर दिवाली मनाई जाती है, जिसे इगास कहा जाता है। इस दिन सुबह मीठे पकवान बनाए जाते हैं और शाम को भैलो जलाकर देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। पूजा-अर्चना के बाद ढोल-दमाऊं की थाप पर भैलो (भीमल या चीड़ की लकड़ी का गट्ठर) जलाकर घुमाया जाता है और नृत्य किया जाता है। दूसरी ओर राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सांसद अनिल बलूनी ने इगास पर छुट्टी घोषित करने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। बलूनी पिछले कुछ वर्षों से गांवों में जाकर इगास (बूढ़ी दिवाली) मनाने की मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मित्रों मैं इगास (बूढ़ी दिवाली) पर अपने गांव जाकर उत्सव मनाने वाला हूं। आप सबसे आग्रह है कि आप भी अपने गांव जाकर इगास बूढ़ी दिवाली मनाएं।

Related posts

Uttrakhand: उत्तराखंड में बारिश और ओले गिरने के बाद हाईवे पर मलबा आने से यमुनोत्री मार्ग बंद, उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से भेड़-बकरियों की मौत

admin

आचार संहिता में मुख्य शिक्षा अधिकारी रविवार को दफ्तर खोल कर शिक्षकों के नियुक्ति पत्र तैयार कर रहे थे, डीएम ने लिया एक्शन

admin

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को मिली कमान के बाद केशव प्रसाद मौर्य का भी रास्ता साफ

admin

Leave a Comment