बीसीसीआई के साथ तनातनी के बीच विराट कोहली ने लिया अचानक बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं हुई शुरू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड स्पोर्ट्स

बीसीसीआई के साथ तनातनी के बीच विराट कोहली ने लिया अचानक बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं हुई शुरू

टीम इंडिया में आज एक और बड़ा परिवर्तन देखने को मिला । कई दिनों से बीसीसीआई के साथ विराट कोहली की चली आ रही तनातनी को लेकर एक और बड़ा फैसला देखने को मिला। शनिवार देर शाम विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से भी अपने आप को अलग कर लिया। विराट कोहली ने वनडे और टी20 के बाद अब भारत की टेस्ट टीम की भी कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने ट्वीट कर फैंस को यह जानकारी दी। टीम इंडिया के लिए अब तक 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान भारत ने 40 मैचों में जीत हासिल की है और 17 में हार का सामना किया। विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने पिछले 7 सालों में कड़ी मेहनत के साथ टीम को सही दिशा में ले जाने की कोशिश की है। मैंने अपनी जिम्मेदारी को बहुत ही ईमानदारी के साथ निभाया है। कोहली ने बीसीसीआई को शुक्रिया कहते हुए लिखा, मैं बीसीसीआई को धन्यवाद कहना चाहूंगा, उन्होंने मुझे इतने लंबे समय तक भारतीय टीम का कप्तान बने रहने का मौका दिया। बता दें कि विराट अब तक 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 7962 रन बनाए हैं। कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में 27 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। 

Related posts

Messi Magic FIFA World Cup Argentina C.H.A.M.P.I.O.N 2022 : मेसी का चला जादू : फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना बना चैंपियन, रोमांचक मुकाबले में आखिरी समय में हुआ फैसला, हार के बाद मायूस फ्रांस, सीएम योगी ने रात भर देखा मैच, पीएम मोदी ने दी बधाई, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand Mansoon उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट

admin

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र : चौथे दिन स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और गन्ना पेराई के मुद्दों पर सरकार से जवाब तलब

admin

Leave a Comment