नई टाटा टियागो फेसलिफ्ट का शानदार खुलासा: लग्जरी जैसा इंटीरियर, हाईटेक फीचर्स और दमदार स्पोर्टी लुक के साथ मचाएगी धमाल, 28 मई को होगी लॉन्च - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 12, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नई टाटा टियागो फेसलिफ्ट का शानदार खुलासा: लग्जरी जैसा इंटीरियर, हाईटेक फीचर्स और दमदार स्पोर्टी लुक के साथ मचाएगी धमाल, 28 मई को होगी लॉन्च

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक 2026 Tata Tiago Facelift के एक्सटीरियर और इंटीरियर से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। कंपनी इस नई अपडेटेड कार को 28 मई को लॉन्च करने जा रही है। इस बार Tiago Facelift में सिर्फ हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किए गए हैं, बल्कि इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न, प्रीमियम और फीचर-लोडेड बनाने पर खास फोकस किया गया है। नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के चलते यह कार अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती नजर आ रही है।

नई Tiago के इंटीरियर को पूरी तरह रिफ्रेश किया गया है। कार के केबिन में ब्लैक और ग्रे थीम दी गई है, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देती है। इसमें नया डिजाइन वाला डैशबोर्ड मिलता है, जिसमें क्लीन हॉरिजॉन्टल लेआउट दिया गया है। इसके साथ 10.25 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले कार को हाई-टेक लुक देते हैं। कंपनी ने इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला सेंटर कंसोल भी दिया है। खास बात यह है कि पुराने टच-बेस्ड AC कंट्रोल्स की जगह अब फिजिकल बटन और डुअल रोटरी नॉब्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान कंट्रोल करना ज्यादा आसान होगा।

फीचर्स की बात करें तो नई Tiago में रोटरी ड्राइव सेलेक्टर, डुअल वायरलेस फोन चार्जर और दो Type-C चार्जिंग पोर्ट्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि डुअल वायरलेस चार्जर इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगा। इसके अलावा फ्रंट सीट्स में सेंटर आर्मरेस्ट, सीटबैक पॉकेट्स और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए AC वेंट्स व चार्जिंग पोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

कार के एक्सटीरियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नई Tiago का फ्रंट डिजाइन पूरी तरह नया है, जिसमें LED हेडलैंप्स, eyebrow-style LED DRLs और ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दी गई है। इसका डिजाइन काफी हद तक Tata Altroz से प्रेरित माना जा रहा है। वहीं नया स्पोर्टी बंपर और pixel-style fog lamp housing कार को पहले से ज्यादा आकर्षक और आक्रामक लुक देते हैं।
[

Related posts

केंद्र सरकार का बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण फैसला, अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कफ सिरप नहीं मिलेगा

admin

CM sukhvinder Singh Sukhu meet PM Modi खूब हुई बातें : सीएम सुखविंदर सिंह ने आज पीएम मोदी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दिया हिमाचल का खास तोहफा

admin

WATCH : संसद में हंगामा-शोर-शराबे के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर की शिकायत पर गृह मंत्री अमित शाह ने लगाए खूब ठहाके, पूरा सदन हंसी से गूंज उठा, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment