बदरीनाथ धाम के पास कंचन गंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटा, बड़ा हादसा टला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम के पास कंचन गंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटा, बड़ा हादसा टला


चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के पास कंचन गंगा क्षेत्र में रविवार को अचानक ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्लेशियर टूटने के बाद आसपास के क्षेत्र में बर्फ और मलबा फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम सतर्क हो गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर ग्लेशियर टूटा, वह मुख्य यात्रा मार्ग से कुछ दूरी पर स्थित है, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।

चारधाम यात्रा के दौरान इस तरह की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन मौसम और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और तापमान में वृद्धि के कारण हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर गतिविधियां बढ़ रही हैं।

Related posts

Uttarakhand Weather Update : मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक उत्तराखंड में जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट

admin

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए एनपीएस कार्मिकों ने मनाया काला दिवस

इस बार उत्तराखंड में होली पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई, जारी किए गए दिशा निर्देश

admin

Leave a Comment