August 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा: शॉटक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत


उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 2 बजे टनल के भीतर शॉटक्रीट (कंक्रीट) लाइनिंग का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद NHIDCL ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं, उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि हादसे की जांच के लिए एसडीएम को नियुक्त किया गया है। दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।


गौरतलब है कि इसी सिलक्यारा टनल में नवंबर 2023 में 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे थे, जिन्हें लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

Leave a Comment