Himachal BJP: हिमाचल भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 17 जिलों को मिले नए प्रभारी और सह-प्रभारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

Himachal BJP: हिमाचल भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 17 जिलों को मिले नए प्रभारी और सह-प्रभारी



भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी सूची के अनुसार अनुभवी एवं वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर समन्वय स्थापित हो और पार्टी का विस्तार बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से किया जा सके।



जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की सूची:

• चंबा – प्रभारी: विपिन परमार। सह-प्रभारी: रमेश राणा।
• नूरपुर – प्रभारी: सुरेश चंदेल। सह-प्रभारी: विनय शर्मा।
• कांगड़ा – प्रभारी: विक्रम ठाकुर। सह-प्रभारी: संजीव शर्मा।
• देहरा – प्रभारी: राजेश ठाकुर। सह-प्रभारी: वंदना योगी।
• पालमपुर – प्रभारी: विनोद ठाकुर। सह-प्रभारी: पंकज जमवाल।
• लाहौल-स्पीति – प्रभारी: नितिन कुमार। सह-प्रभारी: ज्योति कपूर।
• कुल्लू – प्रभारी: बिहारी लाल शर्मा। सह-प्रभारी: प्रियंता शर्मा।
• मंडी – प्रभारी: सुरेश भारद्वाज। सह-प्रभारी: भीम सेन।
• सुंदरनगर – प्रभारी: तिलकराज शर्मा। सह-प्रभारी: कुसुम सदरेट।
• हमीरपुर – प्रभारी: अमित ठाकुर। सह-प्रभारी: प्रियव्रत शर्मा।
• ऊना – प्रभारी: शिशु भाई धर्मी। सह-प्रभारी: विशाल चौहान।
• बिलासपुर – प्रभारी: रश्मिधर सूद। सह-प्रभारी: देशराज शर्मा।
• सोलन – प्रभारी: राजपाल सिंह। सह-प्रभारी: संदीपनी भारद्वाज।
• सिरमौर – प्रभारी: डॉ. संजय ठाकुर। सह-प्रभारी: राकेश डोगरा।
• महासू – प्रभारी: डॉ. सिकंदर कुमार। सह-प्रभारी: आशुतोष वैद्य।
• शिमला – प्रभारी: सुमीत शर्मा। सह-प्रभारी: अजय ठाकुर।
• किन्नौर – प्रभारी: अजय राणा। सह-प्रभारी: विजय परमार।

इसके अतिरिक्त चेतन बरागटा को भाजपा हिमाचल प्रदेश के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है, क्योंकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की गतिविधियों के विस्तार और समन्वय में इस विभाग की अहम भूमिका रहती है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों और कार्यसंस्कृति के अनुरूप पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक अभियानों को गति देने तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और सदस्यता विस्तार अभियान में इन सभी पदाधिकारियों का अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।

Related posts

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों को ब्याज राहत, स्वास्थ्य विभाग में सैकड़ों भर्तियां, कर्मचारियों के लिए कई अहम घोषणाएं

admin

Uttarakhand Heavy Rain देहरादून में बादल फटने से बड़ी तबाही, तेज बहाव से कार्लिगाड़ का पुल और दर्जनों दुकानें बह गई, होटल भी क्षतिग्रस्त, दो लोग लापता, राहत बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

admin

हिमाचल में हरित परिवहन की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

Leave a Comment