Loksabha election BJP 8th list
March 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Loksabha election BJP 8th list : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने प्रत्याशियों की जारी की आठवीं लिस्ट, तीन राज्यों के कैंडिडेट के नामों का किया एलान

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की आठवीं लिस्ट भी 30 मार्च, आज शाम को जारी कर दी है। जारी की गई इस लिस्ट में तीन राज्यों के 11 कैंडिडेट का नाम है। ओडिशा में 3, पंजाब में 6 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है। इस सीट से दिनेश सिंह उर्फ बब्बू का मैदान में उतारा है। जालंधर से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद रिंकू को टिकट मिला है। पिछले दिनों रिंकू सिंह भाजपा में शामिल हुए थे। इस बार भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। बता दें कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 8 लिस्ट में 418 नामों का एलान कर चुकी है।

Related posts

Jammu Kashmir article 370 : सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर शुरू की सुनवाई

admin

पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा :  देश के सभी प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय में जीवन दर्शन समाहित हुआ, अतीत-भविष्य की मिलेगी झलक

admin

मेडिकल पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, नीट यूजी परीक्षा में आयु सीमा अनिवार्यता को लेकर किया बड़ा बदलाव

admin

Leave a Comment