Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

मेडिकल पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, नीट यूजी परीक्षा में आयु सीमा अनिवार्यता को लेकर किया बड़ा बदलाव

नीट यूजी परीक्षा में पिछले काफी समय से आयु सीमा की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग की जा रही थी। वर्ष 2019 में एनएमसी ने स्नातक यानी यूजी एग्जाम के लिए 25 साल की ऊपरी आयु सीमा की शुरुआत की थी। जिसका विरोध किया गया और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। बुधवार को नेशनल मेडिकल काउंसिल ने नीट यूजी परीक्षा के लिए बदलाव किया है। अब मेडिकल की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए दी जाने वाली NEET UG परीक्षा में सभी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए अधिकतम उम्र सीमा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। देश में मेडिकल एजुकेशन की टॉप नियामक बॉडी नेशनल मेडिकल कमीशन ने यह फैसला किया है। अभी तक जनरल कैटेगरी के 25 साल तक की उम्र वाले और आरक्षित कैटेगरी के 30 साल तक की उम्र वाले छात्र ही परीक्षा में शामिल हो सकते थे, लेकिन अब इस उम्र सीमा से ज्यादा के स्टूडेंट्स भी NEET एंट्रेस में शामिल हो पाएंगे। इसकी जानकारी नेशनल मेडिकल काउंसिल के सेक्रेटरी डॉ. पुलकेश कुमार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को एक लेटर लिखकर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि नीट-यूजी परीक्षा में बैठने के लिए कोई निश्चित ऊपरी आयु सीमा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा की शर्त को निरस्त कर दिया गया है। परीक्षा के वर्ष के 31 दिसंबर तक 18 साल की उम्र पूरी कर लेने वाले अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे ।

Leave a Comment