September 8, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

BJP Loksabha Election Manifesto 27 Members Committee : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने घोषणा पत्र समिति का किया एलान, पार्टी के इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मैनिफेस्टो कमेटी का एलान किया है। राजनाथ सिंह इसके अध्यक्ष होंगे। कमेटी में कुल 27 सदस्य हैं। निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग है। इसी बीच पार्टी ने मेनिफेस्टो कमिटी की घोषणा कर दी। कमेटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के अलावा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्रियों में गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय के नाम हैं ।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की मेनिफेस्टो कमेटी में इन्हें दी गई जिम्मेदारी

  • राजनाथ सिंह- अध्यक्ष
  • निर्मला सीमरमण- संयोजक
  • पीयूष गोयल- सह-संयोजक
  • अर्जुन मुंडा- सदस्य
  • भूपेद्र यादव- सदस्य
  • अर्जुन राम मेघवाल- सदस्य
  • किरेन रिजीजू- सदस्य
  • अश्विनी वैष्णव- सदस्य
  • धमेंद्र प्रधान- सदस्य
  • भूपेंद्र पटेल- सदस्य
  • हिमंता विश्व सरमा- सदस्य
  • विष्णु देव सांय- सदस्य
  • मोहन यादव- सदस्य
  • शिवराज सिंह चौहान- सदस्य
  • वसुंधरा राजे- सदस्य
  • स्मृति ईरानी- सदस्य
  • जुएल ओराम- सदस्य
  • रविशंकर प्रसाद- सदस्य
  • सुशील मोदी -सदस्य
  • केशव प्रसाद मौर्य- सदस्य
  • राजीव चंद्रशेखर- सदस्य
  • विनोद तावड़े- सदस्य
  • राधामोहन प्रसाद अग्रवाल-सदस्य
  • मनजिंदर सिंह सिरसा- सदस्य
  • ओपी धनखड़- सदस्य
  • अनिल एंटनी- सदस्य
  • तारीक मंसूर- सदस्य

Leave a Comment