Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली टेस्ट मैच से संन्यास लेने की घोषणा के एक दिन बाद प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे, पत्नी अनुष्का भी थीं साथ

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोमवार 12 मई को टेस्ट टीम से संन्यास का एलान किया था। संन्यास की घोषणा के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह अपने गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे। विराट कोहली और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का वीडियो यूट्यूब के जरिये सामने आया। वीडियो में नजर आया कि विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने दंडवत प्रणाम करके प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। महाराज ने फिर जीवन का सुख प्राप्‍त करने के लिए विरुष्‍का को राधा-राधा जाप करने की सलाह दी।संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हम अपने प्रभु का विधान बताते हैं। जब प्रभु किसी पर कृपा करते हैं, ये वैभव मिलना कृपा नहीं है। ये पुण्य है। ये वैभव बढ़ना, यश बढ़ना भगवान की कृपा नहीं मानी जाती है। भगवान की कृपा मानी जाती है अंदर का चिंतन बदलना। जिससे आपके अनंत जन्मों के संस्कार भष्म होकर, अगला जो होगा, वो उत्तम होगा।

Leave a Comment