September 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

Plane Car Accident हाईवे पर दौड़ रही कार के ऊपर प्लेन ने मारी टक्कर, वाहन सवारों में मची अफरा-तफरी, देखें दहशत भरा वीडियो





अमेरिका में एक ऐसी घटना हुई जो हाईवे पर वाहन सवारों में दहशत फैला गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। आसमान में दौड़ता एक प्लेन सीधे ही कार के ऊपर जा गिरा। रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक प्लेन “आसमान से गिरता है” और फ्लोरिडा के सड़क पर चलती एक कार से टकरा जाता है। कार को एक बुजुर्ग महिला चला रही थी, जो घायल हो गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार प्लेन “फिक्स्ड-विंग मल्टी-इंजन” है और यह फ्लोरिडा में सड़क पर चलती 2023 टोयोटा कैमरी मॉडल की कार से टकरा गया। हादसा शाम करीब 5:45 बजे सोमवार को हुआ था। हाईवे पर चल रहे ट्रैफिक के बीच यह लैंडिंग आसान नहीं थी। डैशकैम फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे प्लेन एक टोयोटा कैमरी कार के ठीक पीछे लैंड करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ता है और वह कार से जा टकराता है।



इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक दूसरी कार के डैशकैम में कैद हो गया। इसमें दिखता है कि सड़क पर गोता लगाते हुए प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग के प्रयास में सीधे कार से टकरा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन में 2 लोग सवार थे। इनमें एक पायलट और एक यात्री शामिल है। फ्लोरिडा पेट्रोलिंग टीम ने बताया कि प्लेन उड़ा रहे पायलट और उसमें बैठे यात्री दोनों को कोई चोट नहीं आई है।

Leave a Comment