मसूरी में दर्दनाक हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाओं समेत चार की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मसूरी में दर्दनाक हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाओं समेत चार की मौत



मसूरी के झड़ीपानी रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। दिल्ली नंबर की एक मारुति सिलेरियो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं, जो घूमने के लिए मसूरी आए थे।

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे झड़ीपानी रोड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तीव्र ढलान वाले मार्ग से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। खाई अत्यंत दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बचावकर्मियों को सैकड़ों मीटर नीचे उतरकर शवों तक पहुंचना पड़ा।

प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि कार के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक अचानक काम करना बंद कर गए, जिसके चलते चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और कार खाई में जा गिरी। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

रेस्क्यू टीमों ने काफी मशक्कत के बाद खाई से एक महिला का शव बाहर निकाल लिया था, जिसके बाद अन्य शवों को भी निकालने की कार्रवाई जारी रखी गई। पुलिस और बचाव दल ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सभी मृतकों को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन दिल्ली नंबर की मारुति सिलेरियो कार (DL5CS4610) है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत (हरियाणा), मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष) पत्नी धर्मवीर निवासी 322-ए नेहरू नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) तथा संगीता (46 वर्ष) पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पर्यटन नगरी मसूरी में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षित ड्राइविंग और वाहनों की तकनीकी जांच की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से पर्वतीय मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने और यात्रा से पहले वाहनों की स्थिति की जांच करने की अपील की है।

Related posts

तीन प्रतिशत बढ़ा डीए : उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, बोनस भी मिलेगा

admin

Uttarakhand : चमोली पहुंचे सीएम धामी झुलसे लोगों से मिले, हादसे में जान गंवाने वाले तीन होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि

admin

कड़ा संदेश : भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे मेयर को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

admin

Leave a Comment