मणिपुर में एन बिरेन सिंह होंगे मुख्यमंत्री, भाजपा हाईकमान ने लगाई मुहर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मणिपुर में एन बिरेन सिंह होंगे मुख्यमंत्री, भाजपा हाईकमान ने लगाई मुहर

आखिरकार भाजपा हाईकमान ने मणिपुर में एन बिरेन सिंह के मुख्यमंत्री नाम पर मुहर लगा दी है। बिरेन सिंह सोमवार को मणिपुर के राज्यपाल से मिलकर अपनी सरकार बनाने के लिए दावा पेश करेंगे। ‌बता दें कि चुनाव नतीजे आने के 10 दिन बाद आज भाजपा नेतृत्व ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। शनिवार को एन बीरेन पार्टी नेतृत्व से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात की थी। पार्टी हाईकमान ने एन बीरेन सिंह के आलावा बिस्वजीत सिंह और युमनाम खेमचंद के नामों पर भी चर्चा की, लेकिन आखिर में पार्टी ने एन बीरेन सिंह पर भरोसा जताया। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू पर्यवेक्षक के तौर पर रविवार को इंफाल पहुचें थे। जहां नवनिर्वाचित विधायकों संग बैठक की। बैठक में एन बिरेन सिंह सीएम के नाम पर मुहर लगा दी गई।

Related posts

IPL Auction 2023 : नीलामी में लगी बोली : आईपीएल के लिए खिलाड़ियों पर हुई करोड़ों की बरसात, कुरेन ने तोड़ा सभी का रिकॉर्ड, क्रिकेटरों को अपनी टीम में लाने के लिए आयोजकों में मची होड़

admin

PM Modi USA Visit State Dinner : व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी को दिया स्टेट डिनर, भारत की ओर से मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और आनंद महिंद्रा समेत तमाम हस्तियां हुईं शामिल 

admin

VIDEO Indonesia Boat Big fire : यात्रा के दौरान बीच समुद्र में जहाज में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्री गहरे सागर में कूदने लगे, तीन की मौत, कई घायल, शिप में 280 यात्री सवार, देखें चीख पुकार और दहशत से भरा वीडियो

admin

Leave a Comment