VIDEO Indonesia Boat Big fire : यात्रा के दौरान बीच समुद्र में जहाज में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्री गहरे सागर में कूदने लगे, तीन की मौत, कई घायल, शिप में 280 यात्री सवार, देखें चीख पुकार और दहशत से भरा वीडियो - Daily Lok Manch
August 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

VIDEO Indonesia Boat Big fire : यात्रा के दौरान बीच समुद्र में जहाज में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्री गहरे सागर में कूदने लगे, तीन की मौत, कई घायल, शिप में 280 यात्री सवार, देखें चीख पुकार और दहशत से भरा वीडियो

रविवार को एक ऐसी घटना हुई जो 15 अप्रैल 1912 में “टाइटेनिक” जहाज डूबने के दौरान यात्री समुद्र में छलांग लगा रहे थे उसकी यादें ताजा कर गई । ऐसे ही नजर आज इंडोनेशिया के समुद्र के तट पर दिखाई दिया। हालांकि टाइटेनिक एक हिमखंड से टकराकर डूबा था उस दौरान डर के मारे यात्री समुद्र में छलांग लगाते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन आज रविवार 20 जुलाई साल 2025 की दोपहर एक पानी वाले जहाज में इंडोनेशिया के तट यात्रा के दौरान भीषण आग लग गई।

इस जहाज में 280 यात्री सवार थे। ‌ जिससे घबराए यात्रियों ने समुद्र में छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जहाज पूरी तरह से आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दे रहा है और आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहा है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और 18 लोगों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना का शिकार हुई इस जहाज का नाम केएम बार्सिलोना वीए (KM Barcelona VA) है। 

यह भी पढ़ें —



आग रविवार दोपहर स्थानीय समयानुसार लगभग 1.30 बजे लगी। वायरल वीडियो में घबराये हुए यात्रियों को देखा जा सकता है, जिनमें से कुछ अपने बच्चों के साथ आग से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस भयावह फुटेज में यात्री चमकीले नारंगी रंग की लाइफ जैकेट पहनकर पानी में कूदते दिखाई दे रहे हैं और जहाज में आग तेजी से फैल रही है। KM Barcelona III, KM Venecian और KM Cantika Lestari 9F नामक तीन बड़े जहाजों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

 



एक अन्य फुटेज में जहाज के डेक पर भीड़ दिखाई दे रही है और कर्मचारी यात्रियों को नाव से कूदने से पहले लाइफ जैकेट बांधने में मदद करते दिखाई दे रहे है। आग की लपटों ने जहाज को अंदर से बाहर तक पूरी तरह जला दिया। नीले और सफेद रंग का यह जहाज जलकर काले मलबे में तब्दील हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 18 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, हालांकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। नॉर्थ सुलावेसी रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के सेक्रेटरी जेरी हार्मनसिना ने स्थानीय न्यूज आउटलेट डेटिक को बताया कि आग तालिस द्वीप के पास लगी।

Related posts

शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक यह हैं प्रमुख खबरों की सुर्खियां

admin

बड़ी खबर : बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

admin

Delhi MCD elections BJP first list release : दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 232 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की

admin

Leave a Comment