IPL Auction 2023 : नीलामी में लगी बोली : आईपीएल के लिए खिलाड़ियों पर हुई करोड़ों की बरसात, कुरेन ने तोड़ा सभी का रिकॉर्ड, क्रिकेटरों को अपनी टीम में लाने के लिए आयोजकों में मची होड़ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 23, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

IPL Auction 2023 : नीलामी में लगी बोली : आईपीएल के लिए खिलाड़ियों पर हुई करोड़ों की बरसात, कुरेन ने तोड़ा सभी का रिकॉर्ड, क्रिकेटरों को अपनी टीम में लाने के लिए आयोजकों में मची होड़

दक्षिण के राज्य केरल के खूबसूरत शहर कोच्चि में अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की बोली चल रही है। आईपीएल क्रिकेट में सबसे महंगा खेल बन गया है। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी करोड़ों रुपए में बिकते हैं। ‌ यही एक ऐसा टूर्नामेंट है जो क्रिकेट खिलाड़ियों को मालामाल बनाता है। हालांकि आईपीएल युवाओं क्रिकेटरों के लिए अवसर भी प्रदान करता है। इसका बड़ा कारण यह है कि देश में 12 टीमें आईपीएल के मुकाबले में शामिल होती हैं। आप क्रिकेट खेल पूरी तरह से प्रोफेशनल बन कर रह गया है। आईपीएल में क्रिकेटर पैसा कमाने आते हैं। आईपीएल में ग्लैमर भी है और पैसा भी है। 

अब आइए बात करते हैं शुक्रवार, 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि शहर में अगले साल होने वाले आईपीएल में किस खिलाड़ी पर सबसे बड़ा दांव लगा है। बता दें कि इसमें कुल 405 खिलाड़ी शामिल है। निलामी में 273 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन IPL 2023 की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 24 साल के कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी, लेकिन उन्हें 9 गुना से ज्यादा कीमत मिली। पहले वे चेन्नई की टीम में थे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा है। आईपीएल नीलामी में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेट कीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे। मयंक अग्रवाल को भी हैदराबाद ने 8 करोड़ में खरीदा है। मयंक IPL 2022 में पंजाब किंग्स के कप्तान थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 13 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा गया है। हैरी ब्रुक्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। ये पहली बार है जब हैरी ब्रूक्स ने आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लिया।

Related posts

पटना में पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत, पार्टी कल बिहार में मनाएगी काला दिवस

admin

Asian championship trophy tournament पाकिस्तान को हराकर भारत पहुंचा सेमीफाइनल में, जापान से होगा मुकाबला

admin

21 अगस्त , गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment