Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक राष्ट्रीय

यूपी में विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए सपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को भाजपा ने अपने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पहले चरण के लिए 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए भी छह उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। बता दें कि सपा ने बुलंदशहर और मेरठ-गाजियाबाद सीट आरएलडी को दी है। सपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है ।

Leave a Comment