जौनपुर में डीएम के निर्देश पर बारिश से पहले घाटों और नालों में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

जौनपुर में डीएम के निर्देश पर बारिश से पहले घाटों और नालों में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान



जौनपुर । शासन की मंशानुसार बरसात के मौसम से पहले शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर प्रमुख घाटों की सफाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सभी नालों और नालियों की भी समय से पहले सफाई कराई जा रही है, जिससे बरसात में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इस कार्य की निगरानी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा रामसूरत मौर्या और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार स्वयं कर रहे हैं।
नगर क्षेत्र के प्रमुख घाटों पर सफाईकर्मियों की टीम तैनात कर नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा निष्कासन, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। विशेष रूप से गोमती नदी के किनारे फैली जलकुंभी को मशीनों और सफाई मित्रों की सहायता से हटाया जा रहा है, जिससे नदी के प्रवाह में भी सुधार हुआ है। इस अभियान से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को साफ-सुथरे और सुरक्षित घाटों की सुविधा मिल सकेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि जौनपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव से मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे लगातार और नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालों, नालियां एवं घाटों पर बृहद सफाई अभियान शुरू हो चुका है। सफाई व्यवस्था को स्थायी रूप से सुदृढ़ किया जाएगा।

पंकज मणि तिवारी, जौनपुर

Related posts

उत्तराखंड : 13 वीरांगनाओं को मां नंदा देवी सम्मान से सम्मानित किया गया

admin

कश्मीर की वकालत करने वाले शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पीएम मोदी ने बधाई के साथ नसीहत भी दे दी

admin

VIDEO UP Atiq Ahmad Ashraf Ahmad Shoot out Case CM Yogi First Reaction : यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के 3 दिन बाद आज सीएम योगी ने “तोड़ी चुप्पी”, प्रदेश में अपराधियों को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment