Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड : 13 वीरांगनाओं को मां नंदा देवी सम्मान से सम्मानित किया गया

राजधानी देहरादून में मंगलवार को विधानसभा भवन में नंदा देवी राजजात पूर्व पीठिका समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के दो वीर शहीदों की माताओं सहित दुर्गम पर्वतीय इलाकों में समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली 13 वीरांगनाओं को मां नंदा देवी सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment