कोलंबिया के दक्षिण अमेजॉन में विमान क्रैश, 66 यात्रियों की मौत, कई लापता - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कोलंबिया के दक्षिण अमेजॉन में विमान क्रैश, 66 यात्रियों की मौत, कई लापता

कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में बीते दिन सोमवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 125 लोगों में से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है।

यह घटना कोलंबियाई वायु सेना के हाल के इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी। दुर्घटना के मलबे और राख के बीच अभी भी लगभग दो दर्जन लोग लापता हैं। पुटुमायो विभाग के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने स्थानीय समाचार आउटलेट को बताया कि 66 लोग मारे गए, कई लोग घायल हुए और 21 लोग लापता हैं।
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर बताया कि यह दुर्घटना तब हुई, जब लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस C-130 परिवहन विमान पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि मरने वालों और घायल लोगों के आंकड़े बदल भी सकते हैं।
फायरफाइटर एडुआर्डो सैन जुआन कैलेजास ने बताया कि माना जा रहा है कि जब विमान उड़ान भर रहा था तो रनवे के आखिर के पास उसे किसी चीज से टक्कर लगी। इसके बाद जब विमान नीचे गिर रहा था तो उसका एक पंख एक पेड़ से टकरा गया। उन्होंने आगे बताया कि इस दुर्घटना के कारण विमान में आग लग गई और उसमें रखे कुछ विस्फोटक उपकरण फट गए।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूरदराज के इस इलाके के रहने वाले लोग सबसे पहले बचाव कार्य के लिए आगे आते हुए और कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिलों पर घायल सैनिकों को बिठाकर कच्ची सड़क पर तेजी से दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं।

Related posts

एक बार फिर दिल्ली में आग की लपटों में घिरे लोगों की तस्वीरों ने देश को झकझोर दिया, राजधानी में पहले भी हुई है ऐसी घटना

admin

ISRO Launched of LVM3-M4/CHANDRAYAAN-3 Mission Satish Dhawan Space Centre : भारत के लिए ऐतिहासिक पल : हमारे “बाहुबली रॉकेट” ने चंद्रमा पर भरी उड़ान, देश के मिशन को सफल करने के लिए मौके पर मौजूद हजारों लोगों ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह,देखें लॉन्चिंग का रोमांचक वीडियो

admin

Holika Dhan and Holi 2023 इस बार थोड़ा असमंजस : पंच योग का भी इस बार बना शुभ संयोग, पूर्णिमा की तिथि 2 दिन पड़ने से उलझा रंगों का पर्व, जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और कब खेली जाएगी होली

admin

Leave a Comment