Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने सभी को पौधरोपण लगाने के लिए किया जागरूक




जौनपुर जिले में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण लगाने के लिए जागरूक किया गया। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी हमारे जिले के महामंत्री सुशील मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित भोलानाथ मिश्र मंडल अध्यक्ष पंडित विवेक शर्मा की अगुवाई में 29 तारीख को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के संबंध में सुजानगंज मंडल बेलवार मंडल को कार्यक्रम को करने के दिशा निर्देश दिए ‌गए ‌ । इस मौके पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है जो प्रदेश को हरित और स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। कार्यक्रम में महामंत्री दिवाकर सिंह और सुजानगंज और बेलवार के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वेश तिवारी संयोजक सोशल मीडिया आईटी बूथ अध्यक्ष नरहरपुर भारतीय जनता पार्टी भी मौजूद रहे।




पंकज मणि तिवारी, सुजानगंज जौनपुर

Leave a Comment