भीमताल को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी ने पांच नए कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

भीमताल को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी ने पांच नए कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी




विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पांच नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीमताल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल है, जिसकी झीलें और प्राकृतिक सौंदर्य देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आधुनिक सुविधाओं एवं संसाधनों का उपलब्ध होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नगर पालिका को नए कूड़ा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कचरा संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था अधिक प्रभावी हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों को स्वच्छता अभियान को मजबूत करने के लिए कूड़ा वाहनों के साथ आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध करा रही है। इससे शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी और नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी: 173 सड़कें बंद, हर्षिल में भागीरथी का जलस्तर बढ़ा, आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट

admin

Uttarakhand Dehradun Delhi indigo flight returned: देहरादून जा रही इंडिगो की फ्लाइट बीच रास्ते से दिल्ली लौटी, पायलट ने विमान की सुरक्षित लेंडिंग कराई, यात्रियों में रही दहशत

admin

देशभर में मेहरबान मानसून : दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड में झमाझम बारिश, कई राज्यों में अलर्ट

admin

Leave a Comment