जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें, पर्यावरण संरक्षण में भी निभाएं सक्रिय भूमिका: मुख्यमंत्री धामी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें, पर्यावरण संरक्षण में भी निभाएं सक्रिय भूमिका: मुख्यमंत्री धामी




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।

इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में विशेष अभियान के तहत चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

धामी सरकार ने किया फैसला, उत्तराखंड में सभी पुलों का किया जाएगा सेफ्टी ऑडिट, शासनादेश जारी

admin

चार धाम यात्रा 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी : सीएम धामी

admin

एक और दुखद हादसा : आज सुबह गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत पांच यात्रियों की मौत, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर रवाना, राहत बचाव कार्य जारी

admin

Leave a Comment