September 7, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तर प्रदेश

यूपी में दोपहर को डीएम शाम को एसएसपी पर भी सीएम योगी की गिरी गाज

गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र के डीएम टीके शिबू को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए थे। योगी सरकार ने डीएम के खिलाफ अवैध खनन मामले में शिकायतें मिलने के बाद कार्रवाई की। शाम होते-होते गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पवन कुमार पर भी गाज गिर गई। गाजियाबाद में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों की वजह से एसएसपी को सस्पेंड किया गया है। पिछले दिनों गाजियाबाद में एक पेट्रोल पंप पर 25 लाख रुपए की लूट हुई थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर इस लूट कांड का उल्लेख कर योगी सरकार पर निशाना साधा था। 

Leave a Comment