हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। एक पल में कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं, जब यात्रियों से भरी एक बस गहरी ढलान में जा गिरी। हादसे की चीख-पुकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और स्थानीय लोग बिना समय गंवाए मदद के लिए दौड़ पड़े। इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बस चालक और परिचालक सहित सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब सात यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल तीसा में चल रहा है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, यह बस शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बस ने अभी लगभग तीन किलोमीटर की दूरी ही तय की थी कि चालुज मोड़ के पास चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 15 से 16 यात्री सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त बस से यात्रियों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे चुराह क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चंबा बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के नाम और पहचान
जगदेव शर्म पुत्र श्री धर्म सिंह गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा 50 साल
देस राज पुत्र त्रिलोचन गांव बाहला डाकघर
देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 35 साल
तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल गांव सत्यास डाकघर तरेला तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 39 साल (कन्डक्टर)
जगदेई पुत्री हरि लाल गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 24 साल
हरदेई पत्नी जगदेव गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 43 साल
नीलम पत्नी मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 34 साल
रूप सिंह पुत्र राधा राम गांव चिल्ली डाकघर थल्ली तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 35 साल (ड्राइवर)
चंबा बस हादसे के घायलों के नाम और पहचान
कर्ण सिंह उर्फ साहिल पुत्र हरि सिंह गांव व डाकघर बैरागढ तहसील चुराह जिला चम्बा व उम्र 18 साल
सुष्मिता पुत्री प्रमोद कुमार निवासी आयोध्या वउम्र 32 साल
प्रियंका पुत्री बिट्टु गांव व डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह वउम्र 05 साल
हर्षु पुत्री बिट्टु गांव व डाकघर देवीकोठी वउम्र 04 साल
पानो देवी पत्नी योगेन्द्र मंगल गांव डिरयाला देवीकोठी तहसील चुराह 41 साल
काव्या पुत्री मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 11 साल
धन्नी पुत्री भगतो गांव रण्डियून्ड डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 40 साल
धर्मों देवी पत्नी जस्सा राम गांव व डाकघर घुलेई तहसील चुराह वउम्र 62 साल
अप्रित मंगल पुत्र योगेन्द्र मंगल गांव डिरयाला देवीकोठी तहसील चुराह 11 साल
नेहा पुत्री मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 10 साल
विजय कुमार पुत्र बेली राम गांव सरवास डाकघर तेरला तहसील चुराह जिला चम्बा वउम्र 34 साल

