समय पर पूरा हो खेल विश्वविद्यालय का निर्माण: सीएम धामी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

समय पर पूरा हो खेल विश्वविद्यालय का निर्माण: सीएम धामी



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की ओर से उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में विकसित की जा रही खेल अवसंरचना, शैक्षणिक भवनों, प्रशिक्षण सुविधाओं, छात्रावास, खेल विज्ञान केंद्र, अनुसंधान सुविधाओं सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो। उन्होंने कहा कि यह परियोजना महज एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि उत्तराखंड के खेल भविष्य को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए निर्माण कार्य उच्च तकनीकी मानकों और दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखकर किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक रणनीति पर काम कर रही है। खेल विश्वविद्यालय का विकास राज्य की नई खेल नीति, खेल विजन और लिगेसी प्लान के अनुरूप किया जाना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों, अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल मैदानों, इंडोर-आउटडोर खेल परिसरों, स्पोर्ट्स साइंस एवं मेडिसिन सुविधाओं और खेल अनुसंधान से जुड़ी उन्नत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करना, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना और खेलों को शिक्षा, कौशल तथा रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने विश्वविद्यालय परियोजना की नियमित समीक्षा, पारदर्शिता, तकनीकी मानकों के अनुपालन और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा सहित खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

हरिद्वार बास्केटबॉल टूर्नामेंट में खेलने के लिए देश भर से 10 टीमें पहुंचीं, मेजबान उत्तराखंड आयोजन से गायब

admin

सीएम धामी ने कोटद्वार में अग्निपथ योजना का किया शुभारंभ, 19 अगस्त से होगी अग्निवीरों की भर्ती

admin

पीएम मोदी ने सीएम धामी से धराली आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली

admin

Leave a Comment