Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

शिमला के रोहड़ू में कोर्ट और SDM ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली, मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसी जांच में जुटी

शिमला जिला के रोहड़ू में कोर्ट और SDM ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी से जुड़ा एक पोस्टर शिमला के एवर सन्नी में दीवार पर मिला है, जिसमें लिखा गया कि कोर्ट परिसर और एसडीएम ऑफिस में धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

शिमला के सदर थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। डॉग स्क्वायड की टीम ने रोहड़ू के को्ट परिसर और एसडीएम ऑफिस में सर्च ऑपरेशन चलाया और संदिग्ध वस्तु की जांच की, लेकिन पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।



पुलिस ने सुबह के वक्त अदालत परिसर और एसडीएम ऑफिस को खाली कराया। अब पुलिस हरेक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सदर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टर लगाने वालों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

जिला शिमला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस घटना को लेकर घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।
 

Leave a Comment