देहरादून-मसूरी मार्ग पर भीषण हादसा : ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, हेल्पर घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून-मसूरी मार्ग पर भीषण हादसा : ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, हेल्पर घायल

देहरादून-मसूरी मार्ग पर आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।

देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरा ट्रक: जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची। परन्तु गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया ।

Related posts

धामी सरकार का बड़ा फैसला : समूह ग की परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को “आयु और शुल्क” में मिलेगी छूट

admin

अच्छी पहल : मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में शुरू किया ‘कुल्हड़ सिस्टम’

admin

अंकिता के परिजनों से सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मुलाकात कर दी सांत्वना

Leave a Comment