8 मई, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch punchang
March 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

8 मई, बुधवार का पंचांग और राशिफल

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिनांक:- 08 मई 2024

दिन:- बुधवार

युगाब्दः- 5126

विक्रम संवत- 2081

शक संवत -1946

अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)

गोल – सौम्यगोल (उत्तर गोल)

ऋतु – वसन्त 

काल (राहु)- दक्षिण दिशा

मास – वैशाख 

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- अमावस्या 

नक्षत्र – भरणी 

योग – सौभाग्य 

करण- नाग

दिशा शूल- उत्तर दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:17

🌑सूर्यास्त:- 6:32

🌞पाक्षिक सूर्य- भरणी नक्षत्र में

🪷आज का व्रत व विशेष:- वैशाखी अमावस्या ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

अथर्ववेद में 9 शाखाएऐं है ।

🌚 राहु काल:- दिन के 11:55 से 1:34 बजे तक ।

       🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺 

जो चीज तुम्हें रुलाती है वही तुम्हारा मोह है ।

8 मई का राशिफल—–

मेष 

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यों की योजना बनाई जा रही थी, वे आज शुरू हो जाएंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। व्यापार जगत में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

 मिथुन 

आज आप बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। यात्रा करते समय सावधान रहें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप परिवार में किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें। मतभेद के कारण विरोधी फायदा उठा सकेंगे। आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

कर्क 

आज आप किसी वजह से परेशान हो सकते हैं। अधिक काम के कारण आप थकान महसूस करेंगे। आज आप बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका नतीजा सुखद रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह 

आज आप मानसिक रूप से भ्रमित रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना रहेगी। परिवार में विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। शुभ समाचार मिलेगा, मतभेद दूर होंगे। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वो सफल होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए सफलताओं से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी आदि की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। इससे आपके बिजनेस में फायदा होगा। कोई पुराना पारिवारिक विवाद खत्म होगा।

तुला 

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। इस समय आपको व्यापार में भी गिरावट महसूस होगी। परिवार में कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है। अगर लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है, तो वो आज सुलझ जाएगा।

 वृश्चिक 

आज आपको अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक परेशानी होगी। मौसम के कारण आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। आज व्यापार में बड़ा निवेश न करें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

धनु 

आज आप अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ हो सकता है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर 

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न होगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखे। आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। मानसिक रूप से चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ 

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। साथ ही कामकाज में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। यदि आज आप यात्रा पर जाएं, तो वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। किसी खास मित्र का आगमन हो सकता है।

 मीन 

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी करीबी से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। नया वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बनेगी।

Related posts

film Adipurush advance booking record : रिलीज से 4 दिन पहले ही फिल्म आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड

admin

Monsoon 2025 इस बार भी मानसून की रहेगी बहार

admin

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन, 24 दिसंबर से देहरादून में होगा शुभारंभ

admin

Leave a Comment