August 31, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट: 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद


मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जिले में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन सोमवार, 20 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई एक दिन के लिए स्थगित रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

Leave a Comment